Rajasthan: फोन टैपिंग विवाद के बीच लोकेश शर्मा ने फोड़ा 'बम' ! जानें Viral Audio की सच्चाई
राजस्थान में फोन टैपिंग का मुद्दा गरमाया हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के आरोपों के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। लोकेश शर्मा की ऑडियो रिकॉर्डिंग से मामला और गंभीर हो गया है। जानें पूरी खबर।

जयपुर। प्रदेश में इन दोनों फोन टैपिंग का मुद्दा गरमाता जा रहा है। बीते दिनों कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी ही सरकार पर जासूसी करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद विपक्ष उन पर हावी है। बता दें, फोन टैपिंग पहली बार चर्चा में नहीं है। इससे पहले गहलोत सरकार में भी यह मुद्दा खूब जोरों शोरों से उछाला गया था। अब इस मसले पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का रिएक्शन आया है। उन्होंने भजनलाल शर्मा को घेरते हुए कहा, जब हमारी सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगे थे तो मैंने सदन में खड़े होकर जवाब दिया था लेकिन अब मुख्यमंत्री जी ने तो चुप्पी साथ रखी है। बीजेपी केवल छल करना जानती है।
फोन टैपिंग पर हो रही सियासत
अशोक गहलोत यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा हमारी सरकार में फोन टैपिंग के चाहे जितने भी आरोप लगाए गए हो कभी कुछ सिद्ध नहीं हुआ सारे आरोप झूठे थे। किसी भी विधायक, मंत्री या किसी इंसान का भी फोन हमारे कार्यकाल में टैप नहीं किया गया। कहा कि राजस्थान में यह परंपरा नहीं है। गहलोत के इस बयान पर उनके निजी सचिव रहे लोकेश शर्मा का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- ये वार्तालाप और निर्देश मुख्यमंत्री होने के नाते ही थे @ashokgehlot51 जी... एक बार फिर से सुन लीजिये। लोकेश ने कॉल ऑडियो जारी की है जिसमें वह पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं सबसे पहले आप यह रिकॉर्डिंग सुनिए।
ये वार्तालाप और निर्देश मुख्यमंत्री होने के नाते ही थे @ashokgehlot51 जी...
— Lokesh Sharma (@_lokeshsharma) February 13, 2025
एक बार फिर से सुन लीजिये... https://t.co/cWbI3pTeZg
आखिर क्या है ऑडियो रिकॉर्डिंग में?
दावा किया जा रहा है ऑडियो रिकॉर्डिंग में सीएम अशोक गहलोत बात कर रहे हैं।जहां वह लैपटॉप और पेन ड्राइव से जुड़ी चीज डिलीट करने के लिए कह रहे हैं। हालांकि भारत रफ्तार इसकी पुष्टि नहीं करता है।
बीजेपी पर हमलावर कांग्रेस नेता
फोन टैपिंग का मुद्दा दिन पर दिन गरमाता जा रहा है। एक मंत्री द्वारा अपनी ही सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगने के बाद कांग्रेस सरकार से जवाब मांग रही है। अशोक गहलोत के अलावा बीते दिन सचिन पायलट ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा था यह अपराध की श्रेणी में आता है चाहिए पहले हुआ हो या फिर अब हो रहा हो निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए जो भी दोषी है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।