पोती के साथ दादा ने किया कांड ! परिजन हुए बेहाल, जानें हैरान करने वाला ये मामला
दादा द्वारा नाबालिग पोती के अपहरण और दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया। छह महीने की गर्भवती किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट ने परिवार और पुलिस को हैरान कर दिया। आरोपी दादा को पुलिस ने गिरफ्तार कर POCSO एक्ट के तहत जेल भेजा।

Crime News: कहते हैं दादा-दादी अपने पोती-पोतियों पर जान लुटाते हैं। जितना प्यार मां-बाप नहीं करते उतना प्यार केवल दादा-दादी से मिलता है लेकिन आज एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। किसी को विश्वासनहीं हो रहा क्या आज के जमाने में रिश्तों पर कंलक लगाना इतना आसान हो गया है। दरअसल, दादा ने पोती को हवस का शिकार बनाया। हद तो तब हो गई जब दादा ने उसके अपहरण की साजिश रच डाली। वहीं, जब मेडिकल रिपोर्ट सामने आई तो पुलिस के साथ घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
आखिर क्या है पूरा मामला?
घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की है। जहां पीड़ित परिवार ने पुलिस में 15 वर्षीय बेटी के लापता होने की तहरीर दी थी। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, बयानों के अनुसार पता लगा लड़की को एक युवक ने किडनैप किया है। जब घरवालों से युवक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया वह रिश्ते में नाबालिग का दादा लगता है और अक्सर घर आता जाता था। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी गई। आखिर में युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। जबकि मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई। जिसके बाद युवक पर POSCO एक्ट के तहत मामला दर्ज जेल भेज दिया गया।
6 महीने की गर्भवती किशोरी
मेडिकल में ये भी सामने आया किशोरी छह महीने की प्रेगनेंट हैं। आरोपी सात महीने से नाबलिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस का कहना है, आरोपी नाबालिग का रिश्तेदार है। जो अक्सर घर आता जाता था। बीते साल उसकी पत्नी को बच्चा हुआ था। तभी से नाबालिग उसके घर जाती थी। इसी दौरान आरोपी ने अपनी बातों में फंसाकर रेप की घटना को अंजाम दिया। वहीं, पीड़िता के परिवारवालों ने कहा, आरोपी से बेटी के बारे में पूछा था तो उसने कुछ भी पता होने से साफ इन्कार कर दिया था।